फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाने की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री को संबो​धित ज्ञापन जिला​धिकारी को सौंपने पहुंचे ग्राम प्रधान। स्रोत-स
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सभी ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों और संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लॉकों से आए ग्राम प्रधान और संगठन के पदाधिकारी जयबहादुर सिंह की मूर्ति के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आगामी 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद पंचायत चुनाव की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।
ऐसे में वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए। प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने बताया कि सरकार की ओर से समय पर चुनाव न कराए जाने की स्थिति में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करना संविधान के अनुरूप है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में यह प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है। वर्ष 2010 में बसपा सरकार के दौरान भी वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया गया था।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, काशीनाथ यादव, बृजेश सिंह, विनोद राय, चंद्रिका प्रसाद, रामदास साहनी, कमलेश यादव, शिवशंकर पाल, राजकोमल, मुहम्मद मन्नान, श्यामनारायण, साहब सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें