इंदारा रेलवे स्टेशन पर जीएम गोरखपुर से मिलने के लिए खड़े व्यापारी और अन्य।
- फोटो : MAU
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की जनपदीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तीन जनवरी को आठ सूत्री ज्ञापन रेल महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को सौंपा गया। इस अवसर पर व्यापारी नेता ने कहा कि मऊ जंक्शन पूरे वाराणसी जोन में सबसे अधिक रेल राजस्व देता है, लेकिन इसके बावजूद रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों के संचालन में सौतेला व्यवहार किया जाता है। दिल्ली से मऊ आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को कोहरा आदि का बहाना बनाकर बंद करने के साथ वाराणसी से छपरा जाने वाली तथा छपरा से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बिना किसी कारण बंद कर दिया गया है।
ज्ञापन में मऊ जंक्शन से दक्षिण भारत तथा गुजरात के लिए ट्रेन बढ़ाने व कोलकाता के लिए दैनिक ट्रेन चलाने की मांग की गई है इसके साथ साथ शाहगंज व छपरा से आने वाली ट्रेनों को क्रॉसओवर बनाकर के प्लेटफार्म नंबर एक से गुजारने की मांग की गई तथा तमसा पैसेंजर को भी पूर्व की भांति मऊ जंक्शन से चलाने की मांग की गई ।
ज्ञापन में मुख्य रूप से आनंद कुमार गुप्ता, कन्हैया जायसवाल , श्याम मद्धेशिया, अशोक सिंह, हाजी इफते खार अहमद, हबीबुल्ला टांडवी, सुनील यादव, अभिषेक मद्धेशिया, हरीश चंद्र मद्धेशिया, गामा यादव, ओम प्रकाश, हरिशंकर गुप्ता, मुन्ना बरनवाल, दिलीप कुमार, हेमराज गुप्ता ,राम अवध सिंह, सुभाष चंद्र कनौजिया, राजेश जायसवाल आदि होंगे।
इंदारा रेलवे स्टेशन पर जीएम गोरखपुर से मांगों के बाबत बात करते व्यापारी नेता डा.रामगोपाल गुप्ता?- फोटो : MAU