फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना गुरु गोविंद सिंह की जयंती

विज्ञापन
कोपागंज के कसारा मोड़ स्थित हियुवा कार्यालय गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर उनको नमन करते जिला संयो? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। क़स्बा के कसारा मोड़ स्थित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय पर वृहस्पतिवार को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने गुरु गोविंद सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार को बलिदान कर दिया था। उनके इस बलिदान के कारण ही हिंदू बचा हुआ है। इनके द्वारा हिंदू धर्म की रक्षा में दिए गए बलिदान का ऋण चुका नहीं सकते हैं लेकिन उनके सपने को साकार अवश्य कर सकते है। डॉ. मिथिलेश ने कहा कि हम सभी मिलकर गुरु गोविंद सिंह के सपनों का हिंदुस्तान का निर्माण करेंगे और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उनके बताए गए रास्ते पर चलेंगे। इस अवसर पर मुस्कान पांडेय, श्रवण विश्वकर्मा, मनोज कुमार, उत्स्व राय, अनमोल, प्रदीप राजभर, दीपक गुप्ता, चंदन पाल, अखिलेश चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें