फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जर्जर और लटकते तारों की समस्या से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस पर कार्यक्रम में किसानों की समस्या को बताते देव प्रकाश र
विज्ञापन
कृषि विभाग के सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलास्तरीय अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं। साथ ही कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती-किसानी की आधुनिक तकनीक के गुर सिखाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान जयप्रकाश सिंह, मदन मोहन राय और अनिल राय ने बिजली के जर्जर तारों और लटकते तारों की समस्या को उठाया। किसान धनई सिंह पटेल ने अमिला कोट समिति और मदन मोहन राय ने सहरोज समिति के गोदामों के जर्जर होने और पानी टपकने की समस्या को उठाया।
उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से मौसम की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए फसल बीमा कराने की अपील की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने मिलेट्स के निःशुल्क मिनी कीट को बुकिंग से प्राप्त करने की अपील की। इस दौरान देवप्रकाश राय, राकेश सिंह, अर्जुन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें