दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी में अलग से 100 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर भाजपा नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को महावीर मंदिर के समीप बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो धरना अनशन में बदल जाएगा।
ग्राम पंचायत दुबारी में 400 केबीए का ट्रांसफार्मर महावीर चौरा स्थान पर लगा है। ओवरलोड के चलते आए दिन यह ट्रांसफार्मर जल जाता है और बिजली गुल हो जाती है। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने कई बार उच्चाधिकारियों से संपर्क कर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगा। इस समस्या को लेकर ग्रामीण भाजपा नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सुबह दस बजे महावीर मंदिर के पास धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द ही 100 केबीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो धरना अनशन में बदल जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।