फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को बिना कटौती के वेतन देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस(एटक) के देशव्यापी विरोध दिवस के अवसर पर सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने संगठन के मुंशीपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एटक के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला मंत्री सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश मे एक अध्यादेश के जरिए श्रम कानूनों को तीन वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली, बैंक, बीमा सहित तमाम सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं के निजीकरण रोका जाए। प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित बिना कोई किराया लिए घर पहुंचाया जाए।
सभी श्रमिकों को बिना कटौती के पूरा वेतन दिया जाए। सभी जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की जाए। सड़क हादसों में मारे गए सभी प्रवासी मजदूरों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए। गत दिनों केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनरों के 18 माह का महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत रोकने के निर्णय पर पुनिर्विचार किया जाए।अंत में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित मुख्य राजस्व अधिकारी को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रमोद राय, शिवपरसन, सत्यराम, सुशील कुमार, संतोष राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें