फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला चौकी पर तैनात सिपाही बाइक से आते समय घोसी मधुबन मार्ग पर सोनाडीह के पास शुक्रवार की देर शाम को ट्रक से टकरा जाने से घायल हो गया। घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अमिला चौकी के सिपाही सतीश यादव घोसी के जामडीह गांव में दुर्घटना के बाद बवाल की सूचना पाकर अपनी बाइक से मौके पर जा रहा था। सिपाही जब राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनाडीह गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज लाइट के चलते सामने खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे सिपाही को काफी चोटें आ गईं। सिपाही ने हेलमेट पहन रखा था। दुर्घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी धर्मराज यादव और घोसी कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव आनन फानन मौके पर पहुुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें