फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने में चंद दिन शेष रह गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रखेंगे। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो ऑब्जर्वर और एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। परीक्षा में 6500 प्रशिक्षु शामिल होंगे। जिले में डायट सहित 95 डीएलएड कॉलेज हैं। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21 सितंबर से 23 सितंबर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24 से 26 सितंबर तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इमिलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़रांव, जीवनराम इंटर कॉलेज, वनदेवी इंटर कॉलेज सहित 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में 6500 प्रशिक्षु शामिल होंगे। जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। साथ ही डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सचल दस्ते का गठन किया गया है। परीक्षा प्रभारी व डायट प्रवक्ता डॉ. संदीप राय का कहना है कि परीक्षा हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें