फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर सजा बाजार, ग्राहकों में छाया उल्लास

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित कपड़े की दुकान पर दीपावली पर्व को लेकर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दिपावली से पहले पड़ने वाले धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले के प्रमुख बाजार सजे नजर आए। कपड़ा, सराफा, इलेक्ट्रानिक, बर्तन के साथ ऑटोमोबाइल बाजार में अब खरीदारों की बढ़ने से बाजारों में गहमागहमी रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार हर खरीदी के साथ उपहार और डिस्काउंट दे रहे हैं। बाजार में उमड़ने वाली भीड़ से बचने के लिए कई लोगों ने बुधवार से ही खरीदी शुरू कर दी। इसे लेकर नगर के बाजारों में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति दिखाई दी।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस दो दिन है। इसे देखते हुए नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक, रौजा, घास बाजार, गोला बाजार सहित जिले के मोहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, घोसी, चिरैयाकोट, दोहरीघाट सहित विभिन्न बाजारों में धनतेरस के लिए कारोबारियों ने बाजार में खास इंतजाम किए है। यह दिन खरीदारी के लिए काफी विशेष होता है। कोरोना महामारी से बचने के लिए तमाम लोग धनतेरस के पहले ही खरीदी करने के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों में काफी स्टॉक करके रखा था तो कई ने ग्राहकों को दिखाने कुछ माल अपनी-अपनी दुकानों के बाहर तक सजाया है। सड़क के दोनों पटरियों पर लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों के स्टाल सजे दिखे। लोग भव्य मूर्तियों की खरीदारी करते दिखाई दिए।
तीन करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद :
मऊ। दीपावली तथा धनतेरस की तैयारी में लोग जुट गए हैं। इस दौरान बाइक के साथ स्कूटी की बुकिंग भी शुरू हो गई है। ग्राहकों का लुभाने के लिए तरह-तरह के उपहार भी दिए जा रहे हैं। वाहन कारोबारी सादाब अंसारी ने बताया कि अब तक 150 वाहनों की बुकिंग हो गई है। अपाचे आरटीआर फोर बी, स्पोर्ट्स तथा ज्यूपिटर स्कूटर की ज्यादा मांग है। डिमांड तो आ रही है, लेकिन कंपनी से समय पर वाहन नहीं मिल पा रहा है। इस वर्ष जिले में लगभग तीन करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दो करोड़ के बर्तन कारोबार का अनुमान :
मऊ। दीपावली, धनतेरस को लेकर नगर की बर्तन दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों में सामान की कमी नहीं है। कांसा, पीतल, स्टील, अल्मुनियम, सहित विभिन्न धातुओं से बने बर्तनों का भरमार है। ग्राहकों को लुभाने के लिए बर्तनों को दुकानों में चमका कर रखा गया है। लाइटिंग की भी व्यवस्था रही। हालांकि इस वर्ष दुकानदारों का मानना है, कि कोरोना महामारी के चलते बर्तनों के बिक्री में कमी आ सकती है। इस संबंध में बर्तन कारोबारी सौरभ बर्नवाल का कहना था कि धनतेरस पर जिले में दो करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
सजे इलेक्ट्रानिक दुकानें, शो रूम
मऊ। दीपावली, धनतेरस पर्व के मद्देनजर नगर सहित जिले के बाजारों में इलेक्ट्रानिक दुकानें सज गई हैं। टीवी कंपनियों व शो रूम के दुकानदारों ने तरह-तरह की स्कीमें बनाई हैं। इलेक्ट्रानिक सामान टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन आदि के आर्डर दुकानदारों को मिल रहे हैं। ग्राहकों को रिझाने के लिए विशेष स्कीमें लागू की गई है। नगर के घास बाजार स्थित शो रुम संचालक मुहम्मद शाहिद ने बताया कि बाजार में सुधार आया है। 40 इंच से 56 इंच के कलर टीवी की मांग ज्यादा हो रही है। एमआरपी के हिसाब से 15 से 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
सर्राफा कारोबार : 12 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद ङ मऊ। दीपावली, धनतेरस पर्व के मद्देनजर सराफा दुकाने सज गई हैं। लोग धनतेरस की पूर्व संध्या से ही ज्वेलरी सहित विभिन्न आभूषणों की खरीद में जुटे नजर आए। गोल्ड ज्वेलरी 50 हजार से ढाई लाख तक बिक रही थी। चैन, अंगूठी, सोने के सिक्के, चांदी केगणेश लक्ष्मी की जबरदस्त मांग रही। इस संबंध में नगर के घास बाजार के सराफा कारोबारी विजय सर्राफ का कहना था कि बाजार में सुधार हो रहा है। इस वर्ष धनतेरस पर्व पर जिले में लगभग 12 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
सजी कपड़े की दुकानें, शॉपिंग माल :
मऊ। दीपावली, धनतेरस पर्व को लेकर नगर के विभिन्न दुकानें, शापिंग माल सज गए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग छूट दी जा रही है। धनतेरस और दीपावली पर नए कपड़े लेने वालों के लिए बाजार में तमाम रेंज है। त्योहार के चलते शहर के शापिंग मॉल में भी भीड़ बढ़ गई है। दुकानों पर पूजा पाठ के कपड़े, विचित्रा साड़ी, सिल्क साड़ी, रेडिमेड आदि की डिमांड है। कपड़ा कारोबारी डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि बाजार खुलने से बिक्री बढ़ी है। जिले में प्रति माह लगभग दो करोड़ का टर्नओवर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें