वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहे पर सोमवार की देर रात पुलिस ने 11 भैंसों को लादकर ले जा रहे ट्रक चालक समेत छह पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। कोतवाली के कैलेंडर तिराहे पर देर रात कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से एक ट्रक तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस नेे ट्रक को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने पुलिस को देखते ही ट्रक की रफ्तार बढ़ा दिया। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया। ट्रक को चेक किया तो उसमें 11 भैंस थी। इन्हें वध के लिए गैर प्रांत ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पशु तस्करों से भैंसों को मुक्त कराया। पुलिस ने ट्रक चालक समेत गाजीपुर निवासी लालजी, बालचंद, नंदलाल , बब्बन व अरमान निवासी जनपद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।