फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रहे छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट मुहम्दाबाद मार्ग पर नेवादा पुलिया के पास सोमवार की सुबह आठ बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक  सवार उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। घायलों का इलाज आजमगढ़ में एक नर्सिंग होम में चल रहा है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने समझाबुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया एवं ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लग गई। तीनों छात्र हाई स्कूल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र नवापुरा खलिसा गांव निवासी गौरव (16 ) पुत्र संजय चौहान, राजेश्वर(17) पुत्र तेजबहादुर सिंह और मोहम्मद हुसैन (18) पुत्र नेसार अपने गांव से एक ही बाइक से करहा कोचिंग पढ़ने गये थे। कोचिंग पढ़कर तीनों वापस घर जा रहे थे कि नेवादा पुलिया के पास चिरैयाकोट की तरफ से आ रही गिट्टी लदी ट्रक ने बाइक में टक्कर  मार दिया। जिससे बाइक से गिरकर गौरव पुत्र संजय चौहान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेश्वर  और मोहम्मद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। उधर, घटना से  गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चिरैयाकोट-मोहम्दाबाद मार्ग जाम कर दिया।

जिससे उक्त मार्ग पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को थाने ले आई पुलिस ले मृतक गौरव के पिता संजय चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है क्षेत्राधिकारी राजकुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें