फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौराना जज्जा-बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वदेशी काटन मिल के पास मौजूद निजी नर्सिंग होम में सोमवार को प्रसव के दौरान जज्जा के साथ साथ बच्चा की मौत होने से परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। दूसरी तरफ हंगामा की सूचना मिलने पर मौके पर शहर कोतवाली पुलिस पहुुंची। कोतवाल ने पीड़ित परिवार पर कार्रवाई करने आश्वासन दिया। इस पर पीड़ित परिवारीजन शांत हुए।
विज्ञापन

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के काझा गांव निवासी मिथिलेश राय की पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के सदस्य उसे सोमवार को नर्सिग होम लाकर भर्ती कराए। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि वो शुरु से मरीज का उपचार यहां डाक्टर से करा रहें थे। बीते 21 और 23 अक्तूबर को वो मरीज को दिखाने पहुंचे तो डाक्टर ने सोमवार को आपरेशन से बच्चा पैदा करने की तिथि दिया।
डाक्टर के कहे अनुसार वो सुबह 11 बजे मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे। शाम 5 बजे डाक्टर मरीज को ठीक बताते हुए आपरेशन के लिए ओटी में लेकर गई। करीब 15 मिनट बाद डाक्टर बाहर निकली और जज्जा बच्चा दोनों की मौत होने की सूचना उन्हे दी। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि अपरेशन थिएटर जाने से पूर्व प्रसुता स्वस्थ्य थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान मृतका के पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। कोतवाली प्रभारी रामसिंह ने बताया कि मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने और सीएमओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें