फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते मिले 24 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को नगर सहित विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। नगर में ही टीम ने बिना कनेेक्शन के बिजली का प्रयोग कर रहे 24 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि सोमवार को बिजली विभाग की टीम ने भदेसरा, मदनपुरा, अरदौना, निजामुद्दीनपुरा, बडागांव, रहजनिया, सहादतपुरा, अदरी, कोटवा, रणवीरपुर , सरवां, बरपुर, चकमेहंदी में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने 220 से ज्यादा कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान बिना कनेक्शन के बिजली का प्रयोग करते मिले 24 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की कारवाई की गई। जबकि 105 लोगों को बकाया राशि पर कनेक्शन काटने के साथ 15 उपभोक्ताओं के यहां लोड बढ़ाने की कारवाई की गई। टीम ने इस दौरान 7 लाख 87 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया।
टीम में धीरेंद्र यादव, विकास दुबे, अरूण पांडेय, सत्यदेव सरोज, जेपी यादव, वीरबहादूर, सुधीर, राजकुमार, सूर्यभान तिवारी , प्रेम कुमार, राम जन्म आदि मौजूद रहे। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार सोमवार को नगर क्षेत्र के युसुफाबाद, वलीनगर मुहल्ला और महंगुपुर गांव में अभियान चलाया गया। टीम ने बकाया राशि पर 8 कनेक्शन काटने के साथ 2 लाख 50 हजार रुपया का राजस्व वसूल करने की कारवाई की गई। टीम में अवर अभियंता प्रदीप सिंह अभय कुमार मद्धेसिया, मनोज कुमार, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें