फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: खुले में शौच के लिए गए युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत

Sun, 19 Apr 2020 09:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मऊ जिले की घोसी तहसील के पलिया महमूदपुर गांव में रविवार की शाम छह बजे शौच के लिए गए युवक की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई।   दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पालिया महमुदपुर गांव निवासी इक्कीस वर्षीय राकेश पुत्र रामप्रताप राम शाम को छह बजे के लगभग गांव के दक्षिण तरफ शौच के लिए गया था।

विज्ञापन


इस बीच अचानक मौसम खराब हो गया और वापस लौटने के दौरान आंधी और बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। गांव के लोग युवक को उपचार के लिए बोझी स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी होने पर माता पानमती के साथ परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें