मऊ जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मामला रविवार को सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम के साथ डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य कोपागंज के दोस्तपुरा मोहल्ला पहुंचे। इस दौरान प्रशासन ने मुहल्ले को सील कर जांच शरू किया।
कोपागंज नगर पंचायत के दोस्तपुरा मुुहल्ले का 17 वर्षीय युवक मोहम्मद मजहरुल इस्लाम पुत्र मो. मुमताज बीते मार्च माह में जमात के साथ देवबंद सहारनपुर गया था। देवबंद से युवक 29 मार्च को लौटा। इस दौरान 84 लोगों को फातिमा स्कूल में क्वारंटीन किया गया, लेकिन युवक सहित 32 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था।
बीते 14 अप्रैल को जौनपुर जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर, डीएम मऊ ने क्वारंटीन किए गए 84 लोगों की पुनः जांच कराई। साथ ही होम होम क्वारंटीन में रखे गए युवक सहित अन्य का सैंपल जांच को भेजा। 15 अप्रैल को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट रविवार को आई। इसमे युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली।
जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मरीज को एंबुलेंस से आजमगढ़ मेडिकल अस्पताल भेजा गया। साथ ही डीएम-एसपी, सीएमओ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुहल्ले को सील कर दिया। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि किया और बताया कि आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।