विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया। इस दौरान जनजागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजकुमार ने किया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता हुमा रिजवी और विनोद कुमार सिंह ने तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। वहीं डा. अश्वनी सिंह ने कहा कि तंबाकू जानलेवा है, लिहाजा इससे बचने में ही समझदारी है।
उधर दीवानी कचहरी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन प्रभारी सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन रामराज की अध्यक्षता में किया गया। न्यायालय प्रांगण में अधिवक्ताओ और वादकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत दुबे, बिरेंद्र यादव, दुर्गा प्रताप सिंह, सतीश कुमार, अधिवक्ता लालजी पांडेय, यशवंत सिंह, अरविंद तिवारी, जेपी सिंह, अश्वनी सिंह, इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉ. अमित सिंह, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. शैलजाकांत, डॉ. प्रशांत, डॉ. आदित्य आदि शामिल रहे।
जागरूकता कार्यक्रम में जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें एनसीडी क्लीनिक के डॉ. आदित्य राय, राधेश्याम, बेबी और संगीता यादव ने100 से ज्यादा मरीजों के ब्लडप्रेशर और शुगर की जांच की।
शारदा नारायन हॉस्पिटल तथा शारदा नारायन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में जागरूता रैली निकाली गई। जो गाजीपुर तिराहा होते हुए शारदा नरायन हास्पिटल पहुंच कर समाप्त हुई। चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने कहा कि तंबाकू के सेवन की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ.सतीश, डॉ. अंजनी, डॉ. गुलाम, शिवकुमार सिंह, प्रिंसिपल अभय राजपूत आदि मौजूद रहे।
मधुबन : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इंदिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर में गोष्ठी का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि इसमें फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, मुंह का कैंसर, स्ट्रोक, अल्सर, दमा, डिप्रेशन समेत कई भयंकर बीमारी हो सकती है। गोष्ठी को बीटीसी के विभागाध्यक्ष डा. शिव प्रताप सिंह, जगदीश पाण्डेय, आनन्द सिंह, अजय सिंह, हेमंत यादव, ओबेदुल्लाह ने अपने विचार रखे। प्रबन्ध निदेशक प्रवीण कुंवर सिंह ने सभी छात्र छात्राओं व विद्यालय के समस्त स्टाफ को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई।