फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 15 घंटे से लापता मजदूर का घर से कुछ दूरी पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। 15 घंटे से लापता मजदूर का शव बुधवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे से लटका मिला। मामला कोपागंज थाना के फतेहपुर ताल नरजा का है। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर ताल नरजा निवासी सेखराज (55) पुत्र सुखई ईंट-भट्टे पर मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम वह फतेहपुर बाजार के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पंहुचा, परेशान परिजनों ने फतेहपुर बाजार और गांव के आसपास लोगों से पूछताछ की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उसके घर से कुछ ही दूरी पर उसका शव बांस पर गमछे के सहारे लटकता देखा। शव मिलने की सूचना मिलने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस घटना से पूरे गांव मातम पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के दो पुत्र हैं, जो उसके साथ ही ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोपागंज शैलेश सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें