फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अज्ञात युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चीनी मिल के पीछे स्थित धरौली फोर लेन के किनारे स्थित झाड़ी में एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इससे पहले कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात शवों के मिलने की सूचना होती रही।जिस पर हलकान रही पुलिस ने काफी खोजने के बाद भी पुलिस अफवाह मानती रही।
विज्ञापन

तीन घंटे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक अज्ञात युवक अज्ञात का शव चीनी मिल के पीछे स्थित धरौली फोर लेन के किनारे स्थित झाड़ी से बरामद किया। शव की पहचान नहीं होने के कारण क्षेत्र से बाहर की होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की शव मिला है। जिसको पोस्ट मार्टम हेतु भेजा गया है।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी मौत का कारण का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें