फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेत में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सिंदुराइच गांव में प्राइमरी स्कूल के सामने सोमवार को गेंहू के खेत में शव मिला। दरअसल सुबह के समय हवा चलने से उठी दुर्गंध से लोगों ने जब खेत में जाकर देखा तो उन्हें शव होने की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिन्दुराइच में प्राइमरी विद्यालय के पास सोमवार की सुबह ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें कुछ बदबू का अहसास हुआ। हवाओं के साथ साथ बदबू बढ़ता गया। किसी बड़े जानवर का शव फेंकेने की आशंका के साथ ग्रामीण गेहूं की फसल के बीचोबीच पहुंचे तो उन्हें एक अधेड़ का सड़ा गला शव देख चौक पड़े और तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने ने कहा कि शव जानवरों द्वारा नोचा गया शरीर पर केवल एक बनियान नजर आ रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। यह शव लगभग आठ दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें