कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेवली नरहरपुर में शनिवार को सुबह नहर में 45 वर्षीय अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने नहर में अधेड़ युवक की लाश को देखा। इससे वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र सरगुआ मेहदूपार राम अवतार पुत्र जंगी के रूप में हुई। मृतक की शादी हुई थी जो बाद में पारिवारिक कारणों से छूट गई। मृतक के चाचा रामप्यारे पुत्र त्रिपुरारी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है। पीड़ित चाचा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।इस बाबत एसओ राज केशर सिंह का कहना था कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। वैस पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।