फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मृतकों के शव पहुंचे घर: एक साथ उठे चार जनाजे तो थम सा गया शहर, रात में ही कर दिया गया सुपुर्दे खाक

Sat, 12 Feb 2022 08:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

चारों शवों को करीब रात 11.30 बजे खीरीबाग मैदान में लाया गया। इस दौरान सड़कों और गालियों में कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं थी। हजारों लोगों की मौजूदगी में भी वहां सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
मऊ के बुलाकीपुरा में मृतक के मकान के बाहर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में मृत एक परिवार के चार सदस्यों के शव शुक्रवार की देर शाम मऊ के बुलाकीपुरा पहुंचे तो पूरे मुहल्ले में मातम पसर गया। डेढ़ घंटे बाद जनाजा उठा और मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ रघुनाथपुर स्थित कब्रिस्तान में सभी को सुपुर्दे खाक किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान हजारों लोग संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। सड़क और आसपास की गलियां लोगों से ठसाठस थीं। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीपुरा निवासी नूरजहां तथा उनके बेटे जाहिद कमाल और दामाद अतीकुर्रहमान और बेटी अफसाना की बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ जाते समय अमेठी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

Trending Videos

वहीं नूरजहां का बेटा अफसर अहमद, शमसुद्दीन तथा रिजवान घायल हो गए थे। उनका उपचार अब भी अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात दस बजे के करीब चारों शव बुलाकीपुरा स्थित नूरजहां के घर पहुंचे। एंबुलेंस से एक एक कर चार शव उतारे गए तो वहां मौजूद लोगों के मुंह से आह निकल गई।

घर में परिवार और रिश्तेदारों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। जरूरी रीतिरिवाज पूरा करने के बाद चारों शवों को करीब रात 11.30 बजे खीरीबाग मैदान में लाया गया। इस दौरान पूरे खीरीबाग के सहन की सड़कें और गालियों में कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

हजारों लोगों की मौजूदगी में भी वहां सन्नाटा पसरा था। बाद में रघुनाथ पूरा स्थित अबाई कब्रिस्तान में चारों लोगों को दफन किया गया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष अरशद जमाल, नपाध्यक्ष तैयब पालकी, राशिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें