फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने 24 शतिक्षकों को लीला:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना काल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा मतगणना के दौरान संक्रमण की चपेट में आने वाले जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 24 शिक्षकों तथा एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ शिक्षक अभी भी इलाज करा रहे हैं। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार किसी शिक्षक तथा कर्मचारी की पंचायत चुनाव मेें ड्यूटी के दौरान मौत नहीं होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में हुए पंचायत चुनाव तथा मतगणना में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी। पंचायत चुनाव तथा मतगणना के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के कहर बरपाने से काफी संख्या में शिक्षक संक्रमित हुए थे। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 24 शिक्षकों तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक लिपिक की मौत हो चुकी है।
इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय का कहना है कि कोरोना संक्रमण से 24 शिक्षकों की सूची संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को भेजी गई है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अजब सिंह का कहना था कि निर्वाचन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान किसी शिक्षक की मौत नहीं हुई है। प्रत्येक बीआरसी से डाटा मंगवाया जा रहा है। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर का कहना है कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें