प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के भाजपा जिला मंत्री बनने पर उनका स
दवा वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नगर के सिंधी कॉलोनी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को भाजपा जिला मंत्री बनाए जाने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने कहा कि नगर के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी एवं प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष का भाजपा कमेटी में चयन किया जाना हमारे संगठन के लिए सम्मान की बात है। राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में निश्चित रूप से संगठन और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।
महामंत्री प्रवीण कुमार पांडेय ने कहा कि अपने संगठन के व्यक्ति का सम्मान पूरे संगठन का सम्मान होता है। सम्मान समारोह में दवा वेलफेयर एसोसिएशन के साथ ही प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दिनेश यादव, बृजेश ओमर, रवि प्रकाश सिंह, अनुराग राय, खुनखुन सिंह, संजय सिंह, अशोक यादव, तेज प्रताप तिवारी, मुकेश राय, प्रवीन चंद्र मिश्रा, विमलेश यादव, संजय तानवानी, श्रीराम जायसवाल आदि शामिल रहे।