फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होंगे कालेजों के संसाधनों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020 मेें परीक्षा केंद्रों की निर्धारण प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा करना आसान नहीं होगा। अब सभी कालेजों के प्रधानाचार्यो को संसाधन, शिक्षकों, कर्मचारियों का डाटा सहित समस्त विवरण आनलाइन करना होगा। साथ ही हार्डकापी छह सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सत्यापन कराया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने जिले के समस्त कालेजों के प्रधानाचाचार्यो को इस आशय का फरमान जारी किया है। जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त तथा 324 मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के तैयारी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के दौरान परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर,शिक्षक, कर्मचारी आदि का डाटा आनलाइन न होने से परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा करने की शिकायतें आ रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए विद्यालयों में उपलब्ध समस्त संसाधनों का डाटा को पोर्टल पर अपलोड करने का फरमान जारी किया है। पोर्टल पर जिला मुख्यालय से कितना दूर है विद्यालय, कितने सीसीटीवी कैमरा लगा है,कितने अध्यापक कार्यरत हैं। कितने कक्ष हैं, साफ्टवेयर से जानकारी अधिकारियों को हासिल हो जाएगी। नए निर्देश के तहत समस्त प्रधानाचार्यो को छह सितंबर तक पोर्टल पर डाटा अपलोड करना होगा।साथही अपलोड करने की प्रिंटेडकापी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा।
छह सितंबर के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक क्रास चेकिंग कराएंगे। सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि छह सितंबर तक कालेज के समस्त संसाधनों का डाटा अपलोड करने के लिए प्रधानाचार्यो तथा प्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया गया है। आदेश का अनुपालन न होने की स्थिति मेें संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें