चेताया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा। एसडीएम-सीओ ने सौरभ के पिता विनोद गुप्ता के साथ ही अन्य व्यापारियों बबलू ठठेरा, शंकर मद्देशिया, बृजेश जायसवाल के साथ घंटेभर बैठक की। व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मऊ: तमसा नदी में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद व्यापारी माने और विसर्जन के लिए राजी हुए, लेकिन शाम होते ही लिखित मांग तथा घटना में शामिल दूसरे सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए और मांग पूरा न होने तक प्रतिमा विसर्जन न करने का फैसला लिया। नतीजतन, बृहस्पतिवार को दोपहर तक तहसील क्षेत्र की सभी नौ प्रतिमाएं अपने पंडाल में ही रहीं। इस बीच मधुबन विधायक रामविलास चौहान एसपी अविनाश पांडेय से मिले।
एसपी ने मामले में उपनिरीक्षक तथा आरक्षी को निलंबित करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों की जांच कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दोपहर बाद प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलनी शुरू हुईं। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि मामले में गुरुवार को दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।