सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक के बड़की बारी से फुलवरिया तक दोहरीघाट मधुबन मार्ग के ऊपर से बिजली के एलटी तार पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजर रहे हैं। टहनियों की कांट छांट कागजों तक ही सिमटी रह गई है। तेज हवा और बारिश होने पर खतरा और बढ़ जाता है।
डालियों के तार से टकराने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस संबंध में क्षेत्र के जोगिंदर पासवान, युवराज सैनिक, चुरामन, सुनील आदि लोगों ने बताया कि बरसात बीत गया सर्दी का मौसम आ गया लेकिन क्षेत्र में बिजली विभाग ने सड़क किनारे पेड़ों या टहनियों को नहीं कटवाया है।
पेड़ में करंट उतरने और टहनियां जर्जर विद्युत तारों के संपर्क में आतीं हैं तो अक्सर तार टूटकर गिर जाते हैं, इससे हादसे की आशंका बनी हुई हैं।