बढुआ गोदाम। नगर पालिका मऊ के वार्ड नंबर आठ के ताजोपुर सुखापट्टी में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शनिवार को हाथी घोड़े और गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 कन्याएं सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाती चल रही थीं।
कलश यात्रा डुमराव मोड़ होते हुए ताजोपुर औद्योगिक स्थित हनुमान मंदिर से जल भरकर वापस शिव मंदिर पहुंची। धार्मिक अनुष्ठान के सात तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जो 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित होगी।
पहले दिन वाराणसी से आए विद्वान पुरोहित राकेश मिश्र कलश, वास्तु, मंडप पूजन के बाद अग्निमंथन कर पूजा मंडप में यजमान और पुरोहितों ने प्रवेश किया। दीनानाथ यादव, भोला यादव, कांत यादव, ब्रह्मदेव यादव, मुन्ना यादव, राकेश यादव, मनोज यादव, सुनील, जुगनू सहित ग्रामीणों ने कलश यात्रा को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।