फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.अंबेडकर और बुद्ध की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, जाम

Fri, 13 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के उम्ती गांव के टड़वा मौजा में करपिया मोड़ पर बने अंबेडकर पार्क में स्थापित भीम राव अंबेडकर और बुद्ध  की प्रतिमाओं को गुरुवार की रात मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वह भड़क उठे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हाेंने खुदहट-रानीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन घंटाभर बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया। जबकि प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन ग्रामीणों कोे दिया तब जाकर वह शांत हुए।
  खुरहट-रानीपुर मार्ग के करपिया मोड़ पर सरकार की तरफ से अंबेडकर पार्क बनाया गया है। इसमें डा. भीमराव अंबेडकर के साथ भगवान बुद्ध की भी प्रतिमा स्थापित की गई है। गुरुवार की रात अराजकतत्व पार्क के गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे और दोनों प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया।  अराजकतत्वों ने बुद्ध  प्रतिमा को तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि अंबेडकर प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त किया। शुक्रवार की सुबह लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने जिला और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन

सूचना पहुंची पुलिस नाराज ग्रामीणों को समझाने बुझाने लगी तो वह और भड़क गए। इस दौरान पुलिस ने नई प्रतिमा स्थापित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने जाम समाप्त किया। उधर जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई थी।
सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर है। लेकिन थानाध्यक्ष रानीपुर अरुण राय ने उन्हें घटना से अवगत कराया है। घटना की बाबत किसी ने तहरीर नहीं दी है। बोले प्रधान की तरफ से नई प्रतिमा पुन: स्थापित करा दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव निवासी व पूर्व प्रधान पति नागेंद्र ने बताया कि इससे पूर्व मनबढ़ चार बार इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर चुकें है। हर बार पुलिस आश्वासन देकर लोगों को शांत करा दे देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें