फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11 बार में उड़ाए 18 लाख, एपीके फाइल का इस्तेमाल कर रहे जालसाज

Fri, 05 Sep 2025 10:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Cyber Crime News: मऊ जिले में अगस्त महीने में ही पांच लोगों को साइबर जालसाजों ने शिकार बनाया। जालसाज अब मोबाइल पर ई-चालान के नाम से मेसेज भेजकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में हनी ट्रैप, डिजिटल अरेस्ट के बाद अब साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए नए हथकंडे के रूप में ई-चालान के रूप में एपीके फाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगस्त में पांच लोग साइबर ठगी के शिकार हुए हैं।

विज्ञापन


इसमें एक वार्ड के सभासद के बड़े भाई भी शामिल हैं। इनके खाते से ठगों ने 18 लाख से अधिक की राशि 11 बार में निकाल ली। इस माह भी एक पीड़ित ने साइबर सेल में 10 हजार की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। यह पीड़ित निजामुद्दीनपुरा का रहने वाला है।

नगर पालिका के वार्ड 14 के सभासद मुकेश सिंह के बड़े भाई भूपेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 19 अगस्त की शाम उनके मोबाइल पर ई-चालान के नाम से एक मेसेज आया। इसके बाद उन्होंने फाइल खोली।
विज्ञापन


बताया कि उस दिन तो उनके खाते से कोई राशि नहीं निकली लेकिन 20 अगस्त की शाम पांच बजकर 28 मिनट पर उसके खाते से पहले एक लाख की राशि निकली। वह कुछ समझ पाते, जब तक दोबारा दो लाख रुपये निकल गए। लेकिन इस बीच ठगों ने 11 बार में 18 लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए। इसी तरह से मधुबन के एक व्यक्ति ने भी ई चालान के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल से झांसे में आकर एक लाख की राशि गंवा दी।

इसे भी पढ़ें; VIDEO: उचक्कों ने दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान को बनाया निशाना, ग्राहकों के बीच बैठे फिर साने का हार लेकर भागे

विज्ञापन

ऐसे समझें एपीके फाइल को 

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि एपीके फाइल का मतलब एंड्रॉइड पैकेज किट है। यह एक फाइल का प्रारूप है। इसका उपयोग एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम में एप वितरित और इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है। अज्ञात नंबर या लिंक से आई एपीके फाइल को कभी भी न खोलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें