फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार

विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के अइलख ​स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत - फोटो : जरवलरोड में बिना अनुमति के रेलवे के ठेकेदार द्वारा खोद दिया प्लेटफॉर्म।
विज्ञापन
रतनपुरा क्षेत्र के अइलख स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया देवेंद्र कुमार गुप्ता ने मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। छात्रा अनीशा ने दहेज प्रथा के विरुद्ध प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। अमृता ने नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली गीत से सभी को जागरूक किया।
नंदिनी ने शिव तांडव पेश किया। इसके अतिरिक्त साहिल द्वारा कृष्ण-उद्धव संवाद पर आधारित गीत, नैना द्वारा काव्यपाठ और प्रियांशु द्वारा रश्मिरथी के खंड काव्य की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कक्षा 8 के छात्रों द्वारा मंगल पांडे, छात्रा अंजली, संजना ने भी रचनाएं पेश कीं। विज्ञान स्टॉल तथा फूड स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें अभिभावकों और अतिथियों ने विशेष रूप से सराहा। प्रकृति रक्षक का पुरस्कार कक्षा 9 की छात्रा सोनम को प्रदान किया गया।
सर्वोच्च अनुशासित छात्रा का पुरस्कार पुष्पा को दिया गया। राजा रवि वर्मा सर्वोच्च चित्रकार पुरस्कार अमित एवं काजल को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। बेस्ट हाउस का पुरस्कार रेड हाउस की कैप्टन, कक्षा 12 की छात्रा मुस्कान को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान डॉ. दिवाकर राय शर्मा, सारस्वतानंद पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें