फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं पर कार्रवाई होगी प्राथमिकता ः एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्तार गिरोह के विरुद्घ संतोषजनक कार्रवाई करने पर विफल एसपी मनोज सोनकर का स्थानांतरण होने के बाद उनके स्थान पर सुशील घुले मंगलवार की शाम जिले की कमान संभाले। इस दौरान नवागत एसपी शाम को मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के बाद बातचीत में स्पष्ट किए कि माफियाओं के विरुद्घ छेड़े गए अभियान को आगे बढ़ाने के साथ साथ जिले की कानून व्यवस्था को सुढृढृ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। बोले पूरा प्रयास होगा कि हर व्यक्ति को न्याय मिले।
विज्ञापन

बतौर एसपी जिले का कार्यभार ग्रहण करने वाले सुशील घुले मूलरुप से महाराष्ट्र के निवासी है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के बाद सुशील घुले ने सिविल सर्विसेज के लिए परीक्षा दिया। इस दौरान वर्ष 2012 बैच में वो आईपीएस के लिए चयनित हुए। पहली बतौर एसपी सुशील घुले वर्ष 2017 से 2018 तक हाथरस जिले के एसपी रहें। इसके बाद वो एसपी साइबर क्राइम रहें।
बीते वर्ष जुुलाई माह में वो कासगंज जिले के एसपी बने, इसके बाद उनका स्थानांतरण मऊ के लिए हो गया। बातचीत के दौरान नवागत एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में माफियाओं के विरुद्घ पहले से बहुत कार्रवाई की जा चुकी है। ऐसे में वो इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे, साथ ही साथ गरीब असहाय और सताए गए लोगों को न्याय दिलाने के साथ जिले की कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन

बोले अपराध नियंत्रण तभी हो सकता है, जब अपराधियों में खौफ होगा, या फिर वो जेल में रहेंगे। बोले संगठित अपराध करने वालों के विरुद्घ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। गलत काम कर कानून व्यवस्था को तार तार करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे, चाहे वो कोई भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें