मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी ) पर आए एक युवक और संचालक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान सीएससी संचालक के धक्के से युवक नीचे गिर गया। जमीन पर गिरते ही युवक की मौत हो गई।
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी ) पर आए एक युवक और संचालक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान सीएससी संचालक के धक्के से युवक नीचे गिर गया। जमीन पर गिरते ही युवक अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने परिजनों ने सीएससी संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहना ग्राम पंचायत निवासी दयाशंकर सिंह का पुत्र अनूप सिंह उर्फ पमपन सिंह (32) सोमवार दोपहर गांव के चट्टी पर ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचा। किसी बात को लेकर सीएससी संचालक रामप्रवेश सैनी से कहासुनी हो गई।
आरोप लगाया कि रामप्रवेश ने उसके पुत्र पर जानलेवा हमला किया और घायल कर दिया। सूचना पर हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। अचेतावस्था में मिले अनूप को रतनपुरा सीएचएसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी सीएससी संचालक फरार हो गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अनूप तीन बहनों का अकेला भाई था। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। दो दिन पहले ही अनूप के पिता को लकवा मार दिया था। सोमवार दोपहर अनूप की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।