मऊ। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल ने हवन पूजन कर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा हवन पूजन के बाद तौल कांटे पर फीता काटने के साथ स्वयं गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को चलाकर तौल कराने के बाद मंत्रोच्चार के बीच डोंगा का बटन दबाकर और गन्ना डाल कर मिल का शुभारंभ किया गया। बैलगाड़ी के पहली चीनी मिल के प्रारंभ के बाद पहली बार बैलगाड़ी में लगे बैलों की पूजन की जगह ट्रैक्टर ट्राली का पूजन डीएम द्वारा किया गया।
डीएम ने कहा कि जनपद की एक मात्र चीनी मिल के सभी अधिकारी कर्मचारी मन लगा कर इसको अच्छे ढंग से चलाते हुए पराई लक्ष्य को पूरा करे। इस वर्ष 22 लाख क्विंटल गन्ना पेरने का लक्ष्य है। डीएम ने आशा व्यक्त किया कि अधिकारी कर्मचारी अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
जीएम लालता प्रसाद सोनकर के साथ सीसीओ रामसेवक यादव को निर्देश दिया कि आप सभी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसानों को प्रेरित कर वे अपना ताजा गन्ना समय के अंदर मिल को सप्लाई करें। सीसीओ रामसेवक यादव ने बताया कि इस वर्ष सर्वे में 5901 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की पैदावार हुई है। कुल गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 18520 है। अपील किया कि किसान भाई मोबाईल पर पर्ची की एसएमएस मिलने के बाद ही तय समय पर गन्ना काटकर मिल को दे। गन्ना ताजा और जड़ रही रहे।
इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव, सीओ नरेश कुमार,जीएम एलपी सोनकर,चीफ इंजीनियर केके सिंह, सीसीओ रामसेवक यादव,चीफ केमिस्ट रामाश्रय, उपसभापति रामाश्रय राय, डायरेक्टर राजमंगल यादव,पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव,प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव, पुर्व प्रमुख सुजीत सिंह, किसान नेता हिसामुद्दीन, डायरेक्टर आनंद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी, भाजपा नेता डॉ नागेंद्र सिंह, रविंद्र उपाध्याय, कर्मचारी कैलाश गुप्ता, आर राय, मजदूर नेता शिवकांत मिश्रा, जमानत अब्बास, आदि उपस्थित रहे।
जब डीएम ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर गन्ना तौल कांटे पर चढ़ाया
मऊ। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के प्रारंभ होने के बाद से पहली बार बैलगाड़ी में लगे बैलों की पूजन नहीं हुआ।यह चर्चा का विषय रहा कि अब बैलों के अभाव में बैलगाड़ी ही नहीं हैं।गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। वहीं बैलगाड़ी की जगह गन्ना ट्रैक्टर ट्राली की पूजन के लिए जब डीएम से कहा गया तो वे ट्रैक्टर की चाभी मांगने लगे तो वहां उपस्थित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एक दूसरे की तरफ देखने लगे कि क्या बात है। जब डीएम ने चाभी लगा कर ट्रैक्टर को तुरंत स्टार्ट कर तौल कांटे पर लाया तो सभी अवाक रह गए। पेराई के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित डायरेक्टर व कांग्रेस नेता राजमंगल यादव ने चीनी मिल के ऊपर लगे जर्जर टीन शेड की समस्या से अवगत कराते हुए इसको बदलने की मांग किया।कहा कि जर्जर टीन शेड के चलते कभी भी दुर्घटना हो सकती है।