फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीआरपीएफ जवान के माता-पिता से मारपीट, 4 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। सीआरपीएफ जवान के परिवार के साथ मारपीट और जबरन पोते को छीन ले जाने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रानीपुर थाने में बृहस्पतिवार शाम चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। करपिया गांव निवासी इसरावती देवी ने बताया कि उनके बेटे पवन कुमार सिंह सीआरपीएफ में कार्यरत होने के कारण बाहर रहते हैं। उनके बेटे की शादी फरवरी 2019 में मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राकेश सिंह की पुत्री प्रियंका सिंह के साथ हुई थी, जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन

आपसी विवाद को सुलझाने के लिए 31 जनवरी 2025 की दोपहर गांव के ही सत्यपाल सिंह के दरवाजे पर एक पंचायत बुलाई गई थी। इस पंचायत में बहू के पिता राकेश सिंह, मामा ब्रिजेश सिंह और चंदौली जिले के नाथुपुर टांडाकला निवासी सालू सिंह शामिल हुए थे।
आरोप है कि बातचीत के दौरान इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और इसरावती देवी के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए उनके पति सूर्यभान सिंह को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें