वलीदपुर। शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में आयोजित मुस्लिम समुदाय के धार्मिक सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर भीड़ दिखी। सम्मेलन में शामिल होने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग ट्रेन के माध्यम से पहुंचे।
विज्ञापन
सुबह से ही स्टेशन पर लोगों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। सम्मेलन में शामिल होने के लिए गोरखपुर, बलिया, बिहार, मऊ, मुहम्मदाबाद गोहना आदि जगहों से लोग पहुंचे थे।
भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहा। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और उतरने में मशक्कत करनी पड़ी।
इस संबंध में स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ ने बताया कि मुबारकपुर में होने वाले मुस्लिम समुदाय के धार्मिक आयोजन के चलते रेलवे स्टेशन पर दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा।