फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नागपंचमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गांवों में दंगल और कबड्डी की धूम

विज्ञापन
नागपंचमी पर्व परओटनी गांव में कबड्डी खेलते बच्चे ।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नाग देवता की पूजा का पर्व नागपंचमी सोमवार को जिले में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने दूध और लावा अर्पित कर नाग देवता की पूजा-अर्चना की। पूरे दिन जिले के शिवालयों और अन्य मंदिरों में पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं, गांवों में पर्व से जुड़ी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दंगल, कुश्ती, खो-खो और कबड्डी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले नागपंचमी पर्व को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं। परंपरा के अनुसार महिलाएं नाग देवता को दूध और लावा अर्पित कर पूजा करती हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। सोमवार को लोगों ने इन परंपराओं का निर्वहन करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पर्व का खास उल्लास ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। गांवों में जगह-जगह कुश्ती, दंगल, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
लोगों ने इन प्रतियोगिताओं का जमकर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। नगर क्षेत्र में ब्रह्मस्थान, भीटी शिवमंदिर, मठिया टोला शिवाला, सहादतपुरा शिवमंदिर, नागाबाबा कुटी, हनुमानघाट, दशई पोखरा और शीतला माता धाम समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने नाग देवता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

नागपंचमी पर्व परओटनी गांव में कबड्डी खेलते बच्चे ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें