फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए चार सड़क हादसों में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रतनपुरा :  हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा मुस्तफाबाद मार्ग पर मडैली बढ़नपुरा गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव का रहने वाला संतोष राजभर पुत्र स्व. महादेव बाइक पर अपने एक साथी के साथ साढ़े नौ बजे रतनपुरा जा रहा था। मड़ैली बढ़नपुरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसने बचने का प्रयास किया। सड़क के किनारे उग आई झाड़ियों के चलते उस स्थान पर सड़क संकरी हो गई थी। तभी पीछे बैठा उसका साथी बाइक से कूद गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और संतोष बाइक से गिरकर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया। पहिया उसके सीने पर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिय। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक की दो बेटियां अर्चिता (4), निर्जला  (2) और बेटा सूरज (7) बिलख रहे थे। संतोष का छोटा भाई बाहर रहकर कोई काम करता है।

मधुबन : बाजार में पिंटिंग प्रेस चलाने वाले मधुबन दुबारी मार्ग पर स्थित भठिया गांव निवासी मैैनेजर गौड़ (45 ) रविवार की रात्रि में दुकान बंदकर घर जा रहे थे। गांगेवीर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार में मारुति कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। लोगों ने उन्हें सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, फतहपुर इब्राहिम पट्टी मार्ग के चन्द्रापार बाजार में सड़क पर गिराई गई गिट्टी पर फिसलकर एक व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस पर हसनपुर जजौली निवासी वीरेंद्र (32 ) और दुबारी निवासी जितेंद्र (35) गंभीर रूप से घायल हो गया । उधर दुबारी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में थाना क्षेत्र के ककराडीह गांव निवासी नन्हकू (22 ) गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

वहीं, मधुबन कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव के पास सोमवार को सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से अधेड़ गंभीररूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । घायल अधेड़ वीरेंद्र यादव पुत्र रामप्रसाद 52 मधुबन थाने के हसनपुर गांव का निवासी है। सोमवार को वह किसी काम से बहरामपुर गांव की तरफ गया था। वहां सड़क पार करने के दौरान वह अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें