मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़- मऊ मार्ग स्थित आदर्श नगर मोहल्ले के समीप गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक और सामने से आ रहे कार में आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालात चिंताजनक बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर पोखरा गांव निवासी संजय 28 पुत्र राम प्रसाद आर्दश नगर के यशवंत 18 पुत्र शिवचंद्र के साथ गुरुवार को बाइक से किसी काम से मुहम्मदाबाद गोहना बाजार आए हुए थे। जहां से दोनों वापस लौट रहे थे अभी वह आर्दश नगर के पास पहुंचे थे मऊ की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार से आमने सामने भिड़त हो गई। दुर्घटना में बाइक चला रहा संजय और पीछे बैठा यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ दोनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां रास्ते में गंभीर रूप से घायल संजय की मौत हो गई। जबकि डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यशवंत का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद अफरा तफरी मचरी के बीच आरोपी कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।