प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। काफी प्रयास के बाद मामले में सुलह समझौता हुआ।
रामपुर बेलौली चौकी क्षेत्र में एक ग्रामसभा में दो वर्गों के एक प्रेमी युगल में पुराना संबंध है। बताते है कि सोमवार को युवती के माता पिता कहीं रिश्ते में चले गए थे। मौका पाकर युवक रात में उसके घर पहुँच गया। इसी बीच ग्रामीणों को इस बात की भनक लग गई।
ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजे की कुंडी बंद कर कुछ और लोगों को बुला लिया और दरवाजा खोलकर प्रेमी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की। तब तक किसी ने घटना की सूचना जिला मुख्यालय 100 नंबर पर दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया युवती के माता पिता को सूचना देकर चौकी बुलवाया।
घटना की सूचना पाकर युवती के माता पिता अपराह्न चौकी रामपुर बेलौली पहुँचे। सारे घटना की जानकारी के बाद दोनों पक्षों ने कुछ गण्यमान्य लोगों के कहने पर आपस में सुलह समझौता कर लिया।