फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने छिनैती की अफवाह फैलाई

Mon, 26 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली घोसी की एक महिला ने बेटों काे बैंक से निकाले रुपये न देने पड़े इसलिए छिनैती की झूठी कहानी गढ़ दी। मामला छिनैती से जुड़ा होने पर प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन



 जांच पड़ताल के बाद मामला फर्जी निकला। अहमदपुर असना निवासनी बदरुनिशा पत्नी हसनैन ने सोमवार को कोतवाली में आकर बताया कि वह यूनियन बैंक से 45 हजार रुपये निकालकर नीचे आई। उसी समय एक युवक ने झपट्टा मारकर उससे रुपये छीन लिए। 


घटना की सूचना पर कोतवाल राकेश जायसवाल पीड़िता को लेकर  यूनियन बैंक गए। जांच पड़ताल एवं पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने घर जाकर बहू को दे दिए। बेटों से झूठ बोलने के लिए यह सब किया था। बताया कि उसे डर था कि उसके बेटे रुपये लेकर उसका दुरुपयोग करते। इसलिए उसने यह रुपये बहू को ही दे दिया। हालांकि पुलिस सूचना पर घंटों परेश्ाान रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें