फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांदकर ले गए नगदी, जेवर

विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के सेंदुराईच गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान और खुले बक्शे को दिखाता युवक। - फोटो : mau
विज्ञापन
कोपागंज/ मधुबन। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेंदुराईच गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में मंगलवार की रात चोरों ने करीब 40 हजार रुपया नगद सहित एक लाख के रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिए। पीड़ित को इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह वापस लौटने पर हुई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन


 कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेंदुराईच निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र स्व पारस नाथ यादव रिक्शा चला कर अपने घर का भरण पोषण करता है। मंगलवार को दिन में उक्त संतोष निमंत्रण में गया हुआ था जबकि घर पर उसकी पत्नी तथा बूढ़ी मां थी। चोर मकान के पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर घर में घुसे और अंदर रखा करीब 40 हजार रुपया नगद के साथ करीब 70 हजार रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पुलिस मामले की जांच में जुटी।

उधर मधुबन संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत और ब्लाक रोड स्थित आपूर्ति विभाग के सह कार्यालय से मंगलवार को चोरों ने कंप्यूटर और लैपटाप चुरा लिए। जिसकी कीमत पौने दो लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी का पता बुधवार को सुबह तब चला जब कार्यालय खोला गया। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 मधुबन तहसील मुख्यालय पर आपूर्ति विभाग का कार्यालय तहसील परिसर में स्थापित है । लेकिन कंप्यूटरीकृत सह कार्यालय ब्लाक रोड पर मौजूद है। जहां आधार कार्ड फीडिंग तथा पात्र गृहस्थी के कार्डों को ऑनलाइन और सीडिग करने का काम होता है। इसके लिए इस कार्यालय में विभाग की तरफ से छह कंप्यूटर लगाए गए हैं।

कार्य की अधिकता के कारण मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे तक फीडिंग व सिडिग का काम चला। इसके बाद कर्मचारी घर गए। रात को चोर कार्यालय की खिड़की का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कंप्यूटर लैपटाप चोरी कर फरार   हो गए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें