फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दूकान सहित चार स्थानों से लाखों की चोरी

Tue, 06 Dec 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
वारदात
विज्ञापन
 ठंड और कोहरे का लाभ उठाकर चोर आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार की  रात अलग-अलग चार स्थानों से चोरों ने लाखों के  माल उड़ा दिए । मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह में जहां चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये का माल पार किया वहीं कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव में चोरों ने तीन घरों से लाखों का सामान उड़ाया। पीड़ित परिवारों को सुबह घटना की जानकारी होने पर वे सन्न रह गए। इस संबंध में सभी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार  मधुबन थाना क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग निवासी विवेक कुमार पुत्र रामजीत की दरगाह बाजार में मोबाइल की दूकान है।  सोमवार को वह अपनी दूकान बंद करके घर चले गए। सोमवार की रात में ही चोरों ने दूकान का ताला तोड़ा और 5000 रुपये नगदी, कम्प्यूटर, दो प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन सहित हजारों रुपये के रिचार्ज पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जब विवेक दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर-शराबा सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
इंदारा संवाददाता के अनुसार कोपागंज थाना अंतर्गत इंदारा गांव में सोमवार की रात चोर आए और दीनदयाल सिंह पुत्र स्व श्रीचन्द्र सिंह के मुख्य दरवाजे को उखाड़कर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने एक कमरे में बाक्स में रखे सोने की चेन, झुमका, अंगूठी, कीमती सड़ियों सहित 25 हजार नगदी पर अपने हाथ हाथ साफ कर दिये। इनके बगल में स्थित अखिलेश सिंह पुत्र स्व.  मुसाफिर  सिंह के घर के पीछे से खिड़की तोड़कर चोरों ने उनके मकान से सोने की दो अंगूठी, 20 कीमती साड़ी, 15 हजार नगदी सहित एक लाख का माल उठा ले गए। बगल के एक कोटेदार भुपेंद्र सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह के यहां खिड़की तोड़कर कमरे में घुसकर कीमती साड़ी व सूटकेस सहित मांगटीका और अंगूठी लेकर रफू-चक्कर हो गए। पीड़ितों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें