फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से 40 लाख के जेवर, चार लाख की नगदी ले उड़े चोर

Sat, 20 Jun 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक ही थाना क्षेत्र दोहरी घाट के चार किलोमीटर के दायरे में स्थित तीन गांवों बसिया रामखास, बरईपुरा कुरंगा और चारपुरवा में गुरुवार की रात चोरों ने चार घरों से चार लाख रुपये और 40 लाख के आभूषण उड़ा दिए। सभी पीडि़त परिवारों ने पुलिस को तहरीर दी हैै। चारपुरवा गांव में तो घर के सदस्यों के देख लेने पर चोर ईंट-पत्थर फेंकते हुए भाग निकले।
विज्ञापन



दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसिया रामखास गांव में गुरुवार की रात सहजानंद राय का पूरा परिवार छत पर सो रहा था। इसी का फायदा उठाकर चोर पीछे से घर के अंदर घुसे और कमरों का दरवाजा तोड़कर आलमारी में रखे 70 हजार रुपये नगद और दस लाख के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए।


 चोरों ने इसी गांव के शैलेष राय के मकान को भी निशाना बनाया। यहां छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने आलमारी तोड़कर एक लाख रुपये नगद और 12 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई तो वे अवाक रह गए।
विज्ञापन



इसी क्रम में बरईपुर गांव निवासी सतिराम चौरसिया के घर सीढ़ी के रास्ते घुसे चोर नगद 30 हजार रुपये और आठ लाख के जेवरात लेकर निकल गए। यही नहीं, चारपुरवा गांव निवासी रामबचन यादव के घर भी गुरुवार की ही रात सीढ़ी के रास्ते घुसे चोरों ने दो लाख रुपये नगद और दस लाख के आभूषण उड़ा दिए।


 भागते समय घर की महिलाओं ने चोरों को देख लिया तो उन्होंने डराने के लिए ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग भी मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें