सरायलखंसी थाना क्षेत्र के उमापुर गांव के सीवान में बुधवार को बबूल के पेड़ से लटकती हुई युवक की लाश मिली तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर झोले में आईडी, दवाएं और डॉक्टर का पर्चा भी मिला। आईडी के आधार पर पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त की और से गंभीर बीमारी पीड़ित बताया।
शुक्रवार को उमापुर गांव के ग्रामीण सीवान की ओर गए थे। इस दौरान उनकी नजर बबूल के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकते युवक के शव पर पड़ी। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में ले लिया और शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। शव के पास पड़े दो बैग पड़े हुए थे। उसमें आईडी, दवा और रोग से संबंधित डॉक्टर का पर्चा भी था। आईडी के आधार पर मृतक की पहचान हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव निवासी अरविंद पटेल (32) स्व. स्वामीनाथ पटेल के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को अरविंद घर से निकला था। उसकी की शादी नहीं हुई थी। दो भाईयों में अरविंद छोटा था। परिवार वालों के अनुसार वह विगत पांच सालों से एक गंभीर रोग से पीड़ित था। इससे वह अक्सर तनावग्रस्त रहता था।
गुरुवार को वह दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटने पर उसके घर वाले उसकी तलाश में जुट गए। सुबह तक परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उसने उमापुर गांव के सीवान में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
सीओ सीटी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। बीमारी से ऊबकर उसने आत्महत्या कर लिया है। वैसे पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद और पुलिस की तफ्तीश में घटना का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।