फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेकर घर आ रही किशोरी से दुराचार

Sun, 28 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
विज्ञापन
 दोहरीघाट थाना क्षेत्र की एक 13 साल की मासूम के साथ गांव के ही एक 55 साल के अधेड़ ने दुराचार किया। किशोरी घटना के बाद रोती-बिलखती अपने घर गई और परिवारीजन को आप बीती सुनाई। घटना के बाद अगले दिन परिवार वाले पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन वह फरार है।
विज्ञापन



दोहरीघाट थाना क्षेत्र की एक किशोरी गुरुवार की रात गांव में ही एक व्यक्ति के घर दूध लेने के लिए गई थी। दूध लेकर वह वापस अपने घर लौट रही थी कि गांव का ही आरोपी 55 वर्षीय रामकिशुन यादव ने उसे रास्ते में बांह पकड़ कर एक मड़ई में खींच लिया। अभी वह संभल पाती कि आरोपी ने उसका मुंह गमझा से बांध दिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मनमानी करने लगा।


किशोरी दुराचार का शिकार होने के बाद दूध लेकर अपने घर गई और रोती-बिलखती अपनी आप बीती बताई। मामला दो वर्गों के बीच का होने के चलते रात में ही तनाव की स्थित बन गई। पीड़ित पक्ष शुक्रवार को थाने पहुंचा। मामले में पुलिस ने आरोपी रामकिशुन यादव के विरुद्ध दुराचार सहित संबंधित धाराओं में चालान किया। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश भी लेकिन वह घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन



पुलिस ने किशोरी को अपने कस्टडी में लेकर मेडिकल मुआयना करा रही है। आरोपी के ना पकड़े जाने से गांव में अभी भी दोनों पक्षों में तनाव की स्थित है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। किशोरी का मेडिकल मुआयना भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें