फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की छात्रा ने लगाई फांसी

Fri, 03 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ले में एक बीएससी की छात्रा ने कमरे में शुक्रवार को दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर पर सिर्फ उसकी नानी थी, उसकी मां का इलाज बीएचयू में चलने के चलते परिवार के सदस्य वहीं हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ला निवासी सुप्रिया(22 ) पुत्री रामबचन बलिया जनपद से किसी महाविद्यालय में बीएससी कर रही थी। कुछ दिन पूर्व उसकी मां का कूल्हा टूट गया था। इसके चलते उसके पिता उसकी मां को लेकर बीएचयू में इलाज करा रहे हैं।


घर पर सुप्रिया और उसकी नानी ही थीं। शुक्रवार की सुबह सुप्रिया ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाया और पंखे के लिए लगी छत पर अंगुसी से लटक गई। इसकी जानकारी उसकी नानी को हुई तो वह रोने बिलखने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें