फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस की टीम ने खंगाला काल डिटेल

Mon, 30 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
muslim in jail - फोटो : muslim in jail
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के विधायक बैजनाथ पासवान से 17 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जेल में बंद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी जांच पड़ताल शरू कर दी है। सर्विलांस टीम ने कॉल डिटेल खंगालने के बाद आने काल की लोकेशन पता कर लिया है। यह कॉल गोरखपुर से जिला कारागार के इर्द गिर्द के टावर के लोकेशन की बताई जा रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि कॉल गोरखपुर जिला कारागार में बंद किसी कैदी ने ही की है। वह चाहे राजू कन्नौजिया ने की हो या किसी उसके साथी ने। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में गोरखपुर के जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है और इसकी जांच कर जेल में बंद ऐसे कैदी के विरुद्ध कार्रवाई की भी बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के सपा विधायक बैजनाथ  पासवान 20 जनवरी को दिन में  चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के  ग्राम पचीस्ता में एक सड़क दुर्घटना में घायल शम्भू यादव को देखने गए थे। उनका कहना है कि इसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय राजू कन्नौजिया के रुप में दिया। बोला मैं जेल से बोल रहा हूं । दो दिन के अंदर मेरे यहां 17 लाख  रुपया पहुंचा दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। धमकी मिलने से  परेशान विधायक ने शनिवार को पुलिस को बुलाकर तहरीर दी। इसके बाद रविवार को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया। उधर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर राजू कन्नौजिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को इस संबंध में बात करने पर विधायक ने बताया कि बीते त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव में उनकी बहू रानीपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ी थी। इसमें बहू विजयी हुई थी। इसी सीट से राजू कन्नौजिया ने किसी महिला प्रत्याशी को उतारा था। फोन के दौरान आरोपी ने उन पर यह भी आरोप लगाया कि उसके प्रत्याशी को जानबूझ कर हराया गया। बताया कि पूरे मामले को  मुख्यमंत्री से अवगत कराते हुए सीएम कार्यालय को प्रार्थना पत्र दे दिया है, साथ ही पुलिस के सभी उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा चुके हैं। दूसरी तरफ बात करने पर पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि विधायक की तहरीर मिलने के बाद राजू कन्नौजिया के विरूद्घ रंगदारी मांगने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही जांच के लिए टीम गठित की गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि मामले में अभी सर्विलांस टीम लगी हुई है। गोरखपुर से आई काल की रिपोर्ट के चलते वहां के जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा गया है और वहां के जेल प्रशासन एवं वहां के जेल में बंद कैदियों के मोबाइल फोन प्रयोग करने के बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें