फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती पर गड़ासे से जानलेवा हमला

Mon, 30 Jan 2017 11:34 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में हमले के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल प्रधानाध्यापक से जानकारी लेते एसपी ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंडासा थानाक्षेत्र स्थित ग्राम कटैया भादी निवासी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी पर रविवार की मध्यरात्रि बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बांका, गड़ासे सहित अन्य हथियारों से किए गए हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोसी व पौत्री ने पुलिस को सूचना दी, तो घायलों को डायल-100 वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फारेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर जांच पड़ताल कर रही हैं। एसपी ग्रामीण सहित अन्य पुलिस अधिकरियों ने मौके पर छानबीन की है। पौत्री की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।         

प्राथमिक विद्यालय रायपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत कटैया भादी निवासी उदयराज मिश्र (53) व उनकी पत्नी जनकलली (50) रविवार की रात अपने घर पर मौजूद थे। मध्यरात्रि तकरीबन डेढ़ बजे दीवार फांद कर अंदर घुसे धारदार हथियारों से लैस दो हमलावरों ने प्रधानाध्यापक पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


जब तक प्रधानाध्यापक कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर गड़ासे व फरसे से वार कर अधमरा कर दिया। प्रधानाध्यापक की कनपटी, कमर व हाथ पर गंभीर चोंटे आई। पति की चीख सुनकर दौड़ी पत्नी पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया। जिसमें उनके सिर व हाथ पर गंभीर चोटें आई और दंपती खून से लथपथ हो वहीं गिर पड़े।       

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर मौजूद पौत्री व आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर दरवाजा खोलकर भाग निकले। पड़ोसियों ने वारदात की सूचना खंडासा पुलिस व डायल-100 को फोन कर दी। 
मौके पर पहुंचे डायल-100 की टीम में शामिल दरोगा रवीन्द्र मालवीय ने अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान गमछा, चप्पल व गड़ासा हाथ लगा। घायल प्रधानाध्यापक की पौत्री कोमल मिश्र की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीमें मौके पर जांच पड़ताल में लगी रहीं। सीओ मिल्कीपुर दयाशंकर सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।  जल्द ही हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी भी हो जाएगी। टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें