फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपट्टा मार उचक्कों ने उड़ाए चार लाख रुपये

Sat, 07 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के हिंदी भवन के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर निकले एक कंपनी के कर्मचारियों से चार लाख रुपये उड़ा दिए। जब तक लोग कुछ समझते, बदमाश तेज गति बाइक से भाग गए। पीड़ितों की सूचना पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर देर शाम कोतवाली पहुंच और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस देर रात तक छानबीन  करती रही। 
विज्ञापन



  झपट्टा मार गिरोह का शिकार हुए सुब्बाराजू और नरयना दोनों आंध्रप्रदेश के हैदराबाद जिले के गोदावरी थाना क्षेत्र के निवासी है। दोनों आंध्र प्रदेश की कंपनी में काम करते हैं। यह कंपनी इन दिनों मऊ जिले में राजीव गांधी विद्युत परियोजना के तहत काम कर रही है। शुक्रवार की दोपहर दोनों कर्मचारी बैंक से रुपये निकालने के लिए आजमगढ़ मोड़ स्थित बैंक पर आए थे। एक बजे के करीब दोनों बैंक से निकले। 


जैसे ही उनकी बाइक हिंदी भवन के पास पहुंची।  पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी घटना से अवाक हो गए। पीड़ितों ने इसकी सूचना अपने प्रोजेक्ट मैनेजर ओमनरायन तिवारी को दी।
विज्ञापन



ओम नरायन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ितों से पूछताछ की। लेकिन दोनों हिंदी भाषी नहीं थे। इस कारण पुलिस को दिक्कत हुई। उसे कोई जानेेरी नहीं मिल रही थी। बाद में प्रोजेक्ट मैनेजर के आने पर पुलिस घटना से अवगत हुई। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। बताते चले इन दिनों मऊ नगर क्षेत्र में झपट्टा मार गिरोह सक्रिय है। इसके द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुुका है। लेकिन पुलिस गिरोह का पता लगाने में नाकाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें