फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार पीडि़ता की मां को जेल से छूटे आरोपियों ने पीटा

Wed, 10 Dec 2014 11:08 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, कोपागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की बलात्कार पीडि़ता की मां को आरोपियों ने जेल से छूटने के बाद बुधवार की सुबह मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी महिला पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


पीडि़ता की मां ने इस मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने किशोरी को बहला

फुसलाकर काफी दिनों तक बलात्कार किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला प्रकाश में आया। किशोरी की मां ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोपागंज थाने में 21 अगस्त को रेयाज, शाह आलम और बदरे आलम

के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों आरोपी जेल से जमानत पर छूटकर कुछ दिन पूर्व ही घर आए थे। पीडि़त किशोरी से शादी के मामले में बातचीत
विज्ञापन


पर सुलह समझौते का भी आरोपियों ने प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इससे गुस्से में आकर आरोपी मंगलवार की सुबह किशोरी के घर पहुंच गए। किशोरी से पहले बातचीत कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

पीडि़ता की मां ने जब मुकदमा वापस लेने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीडि़ता की मां ने इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष
विज्ञापन


 एसबी सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही तीनाें आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें